सरकार की योजना से प्रभावित नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 2 लाख ईनामी वाला नक्सली गिरफ्तार

सरकार की योजना से प्रभावित नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 2 लाख ईनामी वाला नक्सली गिरफ्तार

संदेश भारत, रायपुर l  छत्तीसगढ़ सरकार लगातार एंटी नक्सल पर काम कर रही है। आज सुबह अबूझमाड़ के इलाके में सुरक्षा जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया। वहीं आज सुकमा के अलग-अलग थानों में सुरक्षा को सफलता मिली है। थाना पुसपाल क्षेत्र में 2 लाख ईनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने 2 लाख ईनामी नक्सली से बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली बीजापुर का रहने वाला है।

नक्सलियों ने किया सरेंडर 

सुकमा क्षेत्र के अंतर्गत नक्सल संगठन के 3 सक्रिय नक्सलियों ने सरेंडर किया।  छत्तीसगढ़ शासन की "छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति" एवं "नियद नेल्ला नार" योजना से प्रभावित होकर, अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से 3 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। 

घेरा बंदी कर किया गिरफ्तार 

बता दें कि थाना पुसपाल से जिला बल, नक्सली गस्त सर्चिंग व नक्सलियों आरोपियों की गिरफ्तारी ग्राम गोविंदपाल, तुलसीडोंगरी, चिंतलनार व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि सर्चिंग के दौरान तुलसीडोंगरी पहाड़ी में 1 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने व छिपने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

Author
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies