रायपुर। विधायक अनुज शर्मा ने अपने मोबाइल नंबर 8963939000 को लेकर लोगों को सावधान किया है। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल नंबर हैक/कम्प्रोमाइज़ हो गया है और इस नंबर का इस्तेमाल कर लोगों से पैसों की मांग की जा रही है।
विधायक अनुज शर्मा ने लोगों से अपील की है कि इस नंबर से आने वाले किसी भी कॉल या मैसेज पर भरोसा कर पैसे ट्रांसफर न करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचें।
उन्होंने कहा कि यदि उक्त नंबर से किसी व्यक्ति से पैसे मांगे जाते हैं, तो ऐसी मांग को नजरअंदाज करें और किसी अन्य माध्यम से उनसे संपर्क कर इसकी पुष्टि करें।
विधायक की इस सूचना के बाद लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में सावधानी बरतने की अपील की गई है।
© Sandesh Bharat. All Rights Reserved.
Powered by Tivra Technologies