बौखलाए नक्सलियों का कायराना हरकत, जवानों से भरी गाड़ी को किया ब्लास्ट

बौखलाए नक्सलियों का कायराना हरकत, जवानों से भरी गाड़ी को किया ब्लास्ट

संदेश भारत, रायपुर l  बस्तर जिला से बड़ी खबर सामने आई है। लगातार सुरक्षाबलों से मिल रही मात से बौखलाए नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत कर दी है। सुरक्षा बलों से भरी गाड़ी को निशाना बनाया। जवान बीजापुर के कुटरू से बेदरे जाने वाले मार्ग पर IED ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में 9 जवानों के शहीद होने की प्राथमिक जानकारी मिली है।

जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के कुटरू से बेदरे के बीच अंबोली नाला पर बने पुल पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुल को IED ब्लास्ट से नक्सलियों ने उड़ा दिया। घटना के दौरान एक गाड़ी में 10 जवान सवार होकर जा रहे थे। इस घटना के दौरान वाहन ब्लास्ट के चपेट में आ गया। जिसमें 9 जवान शहीद हो गए l साथ ही कुछ जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक जवानों का यह ऑपरेशन दक्षिण अबूझमाड़ के जंगलों में चल रहा था। जवान अलग-अलग कैंपों से एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे। IED ब्लास्ट के बाद जवानों का वाहन फंस गया था। इस वाहन में 10 से ज्यादा जवान बैठे हुए थे।

खबर पर अपडेट जारी है.......

Author
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies