संदेश भारत रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Indian Premier League (IPL) 2026 के तहत शहर में 10 और 13 मई को दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों के लिए टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होने जा रही है। टिकट केवल Royal Challengers Bengaluru (RCB) की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर ही उपलब्ध होंगे। दर्शकों को सलाह दी गई है कि किसी अन्य वेबसाइट या ऐप से टिकट न खरीदें, क्योंकि नकली टिकट का खतरा बना रहता है।
कौन-कौन से मैच होंगे?
टीमों का शेड्यूल और तैयारी
मिली जानकारी के अनुसार, RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और करीब 6 दिनों तक शहर में रुकेगी। इस दौरान टीम अभ्यास सत्र भी करेगी। वहीं Mumbai Indians की टीम भी 8 मई के बाद रायपुर पहुंच सकती है।
टिकट की कीमतें
स्टेडियम में इस बार प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं, जिससे दर्शक खिलाड़ियों को और करीब से व बिना रुकावट के देख सकेंगे।
क्रिकेट का उत्साह चरम पर
रायपुर में IPL मैचों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय बाद राजधानी में इस स्तर के मुकाबले हो रहे हैं, जिससे न केवल खेल प्रेमियों में उत्साह है, बल्कि शहर के व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
अगर आप भी इस क्रिकेट महाकुंभ का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो 3 मई से आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जाकर समय रहते टिकट बुक कर लें और इस रोमांचक मुकाबले का लाइव अनुभव लें।
Sandesh Bharat News के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
© Sandesh Bharat. All Rights Reserved.
Powered by Tivra Technologies