ग्राम अछोली में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व, रावण दहन देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

ग्राम अछोली में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व, रावण दहन देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

 

बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के बेरला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अछोली में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामवासी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। रावण दहन के दौरान जमकर आतिशबाजी हुई, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के माहौल में सराबोर नजर आया।


कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता भी देखने को मिली। विजयादशमी उत्सव में पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान, जय नारायण प्रतिनिधि सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।


आयोजन समिति के उदय राम, भारत साहू, मोहन चौहान, उत्तम निषाद सहित समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान दशरथ साहू, लोमेश सेन, चंद्र कुमार सोनवानी, खेलन साहू, श्रवण कुमार गेंडरे और रामायण साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति की ओर से पूर्व विधायक अवधेश चंदेल और शिवसेना प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान का पुष्पहार भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

विजयादशमी उत्सव के अंतर्गत रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें पायल साहू लोक कला मंच की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। धार्मिक उत्साह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ग्रामीणों की सहभागिता से ग्राम अछोली में विजयादशमी का पर्व उत्सवी माहौल में संपन्न हुआ।

Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies