Top 5 video editing apps for android

Top 5 video editing apps for android

390.562x335.797 (Original: 428x36

390.562x335.797 (Original: 428x36

TOP 5 video editing apps for android :

एंड्राइड के लिए टॉप 5 वीडियो एडिटिंग ऐप्स : unknown.png

unknown.jpg


आज के समय  में हर कोई सोशल मीडिया पर अच्छा से अच्छा कंटेंट बनाने के लिए हर वो कोशिश कर रहा है जो वो कर सकता है । लोगों को कंटेंट स्टोरी से ज़्यादा वीडियो बनाने का तरीक़ा और वीडियो की क्वालिटी ज़्यादा लुभा रही है ।


unknown_1.png


ऐसे में एक कंटेंट क्रिएटर को एक अच्छे और एकदम सरल वीडियो एडिटिंग ऐप्स की ज़रूरत हमेशा रहती है । जिससे वह आसानी से और जल्दी अपना वीडियो एडिट कर लोगों के सामने ला सके । पर आज के समय में काफ़ी सारे वीडियो एडिटिंग ऐप्स मार्केट में आ चुके हैं, ऐसे में एक सही और सरल वीडियो एडिटिंग ऐप्स को खोजना थोड़ा मुश्किल हो जाता है ।


unknown_2.png



पर आपकी इसी समस्या को दूर करने के लिए हम लेकर आये हैं आपके लिए टॉप 5 एकदम सरल वीडियो एडिटिंग ऐप । जिसकी मदद से कोई भी आसानी से अपने वीडियो को एडिट कर सकता है वो भी बेहतरीन क्वालिटी में ।


TOP 5 video editing apps for android :
एंड्राइड के लिए टॉप 5 वीडियो एडिटिंग ऐप्स :


5 : Power Director 

हमने अपनी टॉप 5 की लिस्ट में पाँचवे नंबर पर पॉवर डायरेक्टर को रखा है ।

इसमें आपको इंटरफ़ेस प्रीमियर के जैसा दिखेगा अगर आप इसको किसी टैब में इस्तेमाल करेंगे तो । इसमें लेयर एक लिमिट तक ही लगा सकते हैं । अगर आउटपुट क्वालिटी की बात करें तो आपको 4k तक मिल जाएगी । बाक़ी इसके जो भी ऑप्शन जैसे फ़िल्टर वगेरा का ऑप्शन आपको अंदर जाने के बाद मिलेगा । अगर आप क्रोमा पर काम करते हैं तो यह आपकी मदद बड़ी आसानी से कर देगा ।





4 : VN 

हमारी लिस्ट के चौथे नंबर पर आता है VN वीडियो एडिटर । इसको अभी काफ़ी लोग अपनी वीडियो एडिटिंग में उपयोग कर रहे हैं । इसका इंटरफ़ेस थोड़ा सा कॉम्प्लिकेटेड हो सकता है जो बिग्नर है वीडियो एडिटिंग में । बाक़ी लेयर की बात करें तो इसमें भी आप एक लिमिट तक ही लगा सकते हैं । बाक़ी इसमें आपको फ़िल्टर और कुछ प्रीसेट्स भी देखनें को मिलेंगे जिसे आप अपनी वीडियो में सीधा अप्लाई कर सकते हैं । इसमें भी आप अपने बैकग्राउंड को बदल सकते हैं ।





3 : Kinemaster 

हमारी लिस्ट के तीसरे नंबर पर है किनेमास्टर, जो की काफ़ी सरल है । इसके इंटरफ़ेस की बात करें तो ये आपको एक महँगे सॉफ्टवेर के जैसे फील देता है । इस पर क्रोमा पर काम करना बेहद आसान है। अगर इसकी लेयर की बात करें तो बाक़ियों के मुक़ाबले अधिक लगा सकते हैं । इसमें भी आपको फिल्टर्स और प्रीसेट्स देखने को मिलेंगे जिसे आप अपनी वीडियो में उपयोग कर सकते हैं । 






2 : Inshot 


1 : Capcut 


हमारी लिस्ट में सबसे ऊपर है कैपकट वीडियो एडिटर । जी हाँ वर्तमान समय में अगर देखा जाये तो लोग कम मेहनत में अच्छे से अच्छा वीडियो एडिट करना चाहते हैं जो लोगों को पसंद आए । ऐसे में कैपकट एक बेहतरीन वीडियो एडिटिंग ऐप है जिसे आप अपने एंड्राइड  फ़ोन में यूज़ कर सकते हैं । आज के समय में लोगों को जो पसंद आ रहा है वह सब कुछ आपको एक जगह देखने को मिल जाएगा । सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें आपको इतने सारे फिल्टर्स मिलेंगे की आप ख़ुद हैरान हो जाएँगे । साथ ही प्रीसेट्स भी काफ़ी सारे और शानदार हैं । पर एक चीज की कमी ये है कि यह ऐप इंडिया में नहीं चलता, इसके लिए आपको VPN का उपयोग करना पड़ेगा । 
इसमें आप कैप्शन को ऑटो जनरेट कर सकते हैं । यानी की आपको बार बार टाइप करने की ज़रूरत नहीं हैं । आउटपुट की बात करें तो ये आपको 4k तक प्रोवाइड करता है । इसमें एक और ख़ास बात है कि आप बिना ग्रीन स्क्रीन के बैकग्राउंड को बदल और हटा सकते हो ।


उम्मीद है आपको अब अपने हिसाब से एक सही वीडियो एडिटिंग ऐप चुनने में आसानी होगी । 
ऐसी ही और भी जानकारियों के लिए बने रहें संदेश भारत के साथ । 
धन्यवाद!

Author Bharat chandra
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies