तेज रफ़्तार में कार चलाना पड़ा महंगा, पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की हुई मौत

तेज रफ़्तार में कार चलाना पड़ा महंगा, पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की हुई मौत

संदेश भारत डेस्क, रायपुर l दुर्ग जिले के भिलाई में तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई l सेंट्रल एवेन्यू में शनिवार देर रात सड़क हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है l जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ को ठोकर मारने के बाद झाड़ियों में पलट गई l कार में 4 लोग सवार थे, हादसे में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई है वहीं दो लोग घायल हो गए हैंl जिन्हें इलाज के लिए बीएसपी के सेक्टर 9 अस्पताल भर्ती कराया गया हैं. यह पूरी घटना भट्टी पुलिस थाना क्षेत्र का हैl


पुलिस के अनुसार भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू के सेक्टर 1 में एसबीआई चौक के सामने कार हादसे का शिकार हुई है l तेज रफ्तार swift कार मुर्गा चौक से सेक्टर 9 की ओर जा रही थी l  इस बीच कार अनियंत्रित होकर पेड़ को ठोकर मारी l फिर झाड़ियों में पलट गई l जिसमें ई पॉकेट मरोदा सेक्टर निवासी लुकेंद्र उईके की मौके पर ही मौत हो गई l वहीं मरोदा सेक्टर निवासी दीपिका कौर ने अस्पताल लेकर जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया l इस सड़क हादसे में कार सवार दो अन्य लोग घायल हुए हैं। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही l

Author
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies