भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आकस्मिक निधन, सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आकस्मिक निधन, सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

संदेश भारत डेस्क, रायपुर। भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली । रात में ही उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली में स्थित निवास स्थान लाया गया। कल सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधान मंत्री के लिए सात दिनों शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी के आने के बाद डॉ. मनमोहन सिंह को आखिरी विदाई दी जाएगी। 

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भारत के तमाम दिग्गज़ राजनेताओं ने शोक जाहिर किया। साथ ही लोग डॉ. सिंह के योगदान को याद के रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आवास पर पहुंचकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।

डॉ. मनमोहन सिंह को वैश्विक स्तर पर एक विचारशील और प्रभावी नेता के रूप में जाना जाता था। उनके कार्यकाल में भारत ने दुनिया के कई देशों के साथ मजबूत संबंध स्थापित किए। वे अपनी सादगी और बुद्धिमत्ता के लिए प्रसिद्ध थे। उनके योगदान को न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया ने सराहा। डॉ. मनमोहन सिंह का शांत और सशक्त नेतृत्व इतिहास में दर्ज रहेगा। उनकी नीतियां और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी। दुनिया के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके योगदान को अमर कर दिया है। उनका जीवन और विचार हमें आगे बढ़ने की राह दिखाते रहेंगे।

Author Surendra Sahu
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies