रायपुर जिला पंचायत चुनाव की तारीखों में बार-बार बदलाव पर कांग्रेस का जबरदस्त विरोध, कलेक्ट्रेट में हुआ जोरदार प्रदर्शन

रायपुर जिला पंचायत चुनाव की तारीखों में बार-बार बदलाव पर कांग्रेस का जबरदस्त विरोध, कलेक्ट्रेट में हुआ जोरदार प्रदर्शन

सन्देश भारत, रायपुर:  रायपुर जिला पंचायत चुनाव की तारीखों में बार-बार बढ़ोतरी और स्थगन को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने और भाजपा सरकार के खिलाफ तीखे नारेबाजी की।
कांग्रेस के संयुक्त महासचिव विनोद तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि 23 फरवरी को तीसरे चरण के चुनाव के बाद 5 मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तारीख घोषित की गई थी, लेकिन प्रशासन ने 3 मार्च को अचानक चुनाव की तारीख बदलकर 12 मार्च कर दी। और अब 12 मार्च को चुनाव स्थगित कर नई तारीख 20 मार्च घोषित कर दी गई है।

कांग्रेस में बढ़ा आक्रोश, हजारों कार्यकर्ता हुए लामबंद
चुनाव की तारीख में फिर से बदलाव की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में जमा हो गए और जमीन पर बैठकर घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि चुनाव की तारीखों में लगातार बदलाव से भाजपा की साजिश सामने आ रही है, क्योंकि भाजपा को जिला पंचायत में बहुमत नहीं मिल रहा है, इसलिए वे जोड़-तोड़ के लिए समय बढ़ा रहे हैं।

एडीएम ने दिया आश्वासन
प्रदर्शन के दौरान रायपुर के एडीएम ने कांग्रेस नेताओं से चर्चा की और उन्हें आगामी चुनाव की तारीख के बारे में बताया। एडीएम ने कांग्रेस को यह आश्वासन दिया कि चुनाव समय पर होंगे और किसी भी प्रकार की देरी नहीं होगी।

विनोद तिवारी का भाजपा पर गंभीर आरोप
विनोद तिवारी ने भाजपा पर चुनाव में धांधली करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा, "भाजपा के पास जिला पंचायत में बहुमत नहीं है, इसलिए वे बार-बार चुनाव की तारीख बढ़ा रहे हैं, ताकि किसी तरह जोड़-तोड़ करके अपना अध्यक्ष बना सकें। लेकिन कांग्रेस के पास बहुमत है, और भाजपा इस कारण घबराई हुई है।"

कांग्रेस ने की निंदा, भाजपा को घेरने की तैयारी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि यदि चुनाव में कोई भी गड़बड़ी की कोशिश की गई, तो कांग्रेस इसका विरोध और संघर्ष जारी रखेगी। इस बीच, कांग्रेस ने आगामी चुनाव को लेकर अपनी तैयारी भी तेज कर दी है।


राजधानी रायपुर में हुए इस विरोध प्रदर्शन ने राज्य की राजनीति में नया मोड़ ले लिया है, और अब सबकी नजरें आगामी 20 मार्च की तारीख पर टिक गई हैं।

Author Surendra Sahu
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies