छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी। सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। वहीं, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तीन दिन बाद वर्षा की तीव्रता में वृद्धि की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटे की प्रमुख मौसम गतिविधियाँ:
प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।
सबसे अधिक वर्षा: प्रतापपुर में 9 मिमी, दर्री में 7 मिमी, प्रेमनगर व बेलगहना में 6 मिमी।
अन्य प्रमुख वर्षा वाले क्षेत्र: सूरजपुर, बलरामपुर, राजिम, जशपुरनगर, औंधी, सुकमा, अंबिकापुर सहित कई अन्य।
अधिकतम तापमान: दुर्ग – 31.2°C
न्यूनतम तापमान: पेंड्रा रोड – 22.2°C
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से होते हुए बांग्लादेश तक सक्रिय है, जो औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है। यह प्रणाली ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है।
साथ ही, 29 जून के आसपास उत्तरी बंगाल की खाड़ी और तटीय बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल क्षेत्र में एक नया चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है, जिससे कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है।
चेतावनी और संभावित प्रभाव:
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार:
आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर वज्रपात, तेज अंधड़ और भारी वर्षा हो सकती है।
आकाश: सामान्यतः मेघाच्छादित
तापमान: न्यूनतम – 25°C, अधिकतम – 31°C
दिनभर हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।
© Sandesh Bharat. All Rights Reserved.
Powered by Tivra Technologies