रायपुर में 9वीं राज्य स्तरीय मात्सोगी-डो चैंपियनशिप में मास्टर वसीम अंसारी सम्मानित

रायपुर में 9वीं राज्य स्तरीय मात्सोगी-डो चैंपियनशिप में मास्टर वसीम अंसारी सम्मानित


रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय 9वीं मात्सोगी-डो चैंपियनशिप 2026 के अवसर पर मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में योगदान देने वाले मास्टर वसीम अंसारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रायपुर दक्षिण के विधायक एवं पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी के हाथों उन्हें मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।


मास्टर वसीम अंसारी छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़, जिला एमसीबी के निवासी हैं। वे कोरिया मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन से जुड़े हैं और ब्लैक बेल्ट प्रथम डान धारक हैं। मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में उनकी सक्रियता अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

सम्मान प्राप्त करने पर मास्टर वसीम अंसारी ने इसे अपने लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान उन्हें मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने तथा खिलाड़ियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने की ऊर्जा प्रदान करता है।

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप जैसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के प्रति समर्पण बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। मास्टर वसीम अंसारी का सम्मान उनके लिए एक यादगार उपलब्धि है।

Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies