IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में उतरे महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज, बताया नारी शक्ति का प्रतीक

IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में उतरे महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज, बताया नारी शक्ति का प्रतीक

 संदेश भारत रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (SP) IPS अंकिता शर्मा की हर्ष फायरिंग को लेकर उठे विवाद के बीच अब महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अंकिता शर्मा का वीडियो साझा करते हुए उनके शस्त्र पूजन को नारी शक्ति, सांस्कृतिक स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बताया।


महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि साड़ी पहनकर श्रद्धापूर्वक शस्त्र पूजन करतीं वरिष्ठ IPS अधिकारी अंकिता शर्मा का स्वरूप भारतीय संस्कृति, नारी गरिमा और राष्ट्ररक्षा के संकल्प को दर्शाता है। उनके अनुसार, यह दृश्य महिलाओं के आत्मविश्वास, साहस और समाज की रक्षा के प्रति समर्पण का संदेश देता है।

उन्होंने सनातन परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप समृद्धि, ज्ञान, विवेक तथा अन्याय के प्रतिकार के प्रतीक हैं। शक्ति का उद्देश्य धर्म की प्रतिष्ठा, निर्बलों की रक्षा और लोकमंगल होना चाहिए।

महाराज ने अंकिता शर्मा को उन महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया, जो आत्मविश्वास, विवेक और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं। उन्होंने उनके साहस और लोकसेवा के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

गौरतलब है कि अंकिता शर्मा की हवाई फायरिंग को लेकर सवाल उठे थे और उन्हें पुलिस मुख्यालय से नोटिस मिलने की खबर सामने आई थी। इस बीच महामंडलेश्वर के समर्थन के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षकों की हवाई फायरिंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं।

Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies