‘किसान-जवान-संविधान’ के नाम पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, रायपुर पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे

‘किसान-जवान-संविधान’ के नाम पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, रायपुर पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे

संदेश भारत, रायपुर। 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित ‘किसान-जवान-संविधान’ जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विशेष रूप से शामिल हुए। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे, नारों और मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।

सभा स्थल पर हजारों कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे। खड़गे ने मंच से कांग्रेस की विचारधारा को दोहराया और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।

राजनीति से संगठन तक: रणनीति पर फोकस

सभा के बहाने कांग्रेस अब संगठन को नए सिरे से सजाने-संवारने की तैयारी में है। सभा के बाद खड़गे प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। इसमें संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, पदाधिकारियों के प्रदर्शन पर फीडबैक और आगामी नियुक्तियों पर संकेत दिए जाएंगे।

बस्तर मुठभेड़ का मामला राष्ट्रीय मंच पर लाने की तैयारी

कांग्रेस अध्यक्ष से बस्तर की कथित फर्जी मुठभेड़ में मारे गए ग्रामीणों के परिजन भी मिलेंगे। कांग्रेस इस मामले को अब राष्ट्रीय मुद्दा बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि खड़गे इसे लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर रुख अपना सकते हैं।

राज्य सरकार पर सीधा हमला हो सकता है तय

सूत्रों के मुताबिक, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में खड़गे कांग्रेस नेताओं को राज्य सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ने के निर्देश भी दे सकते हैं। सभी जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों को अलग-अलग टास्क सौंपे जाएंगे, ताकि संगठन बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके।

Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies