KTUJM का दीक्षांत समारोह: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी होंगे मुख्य अतिथि

KTUJM का दीक्षांत समारोह: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी होंगे मुख्य अतिथि


केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी केटीयू के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रमेन डेका ने प्रदान की सहमति

रायपुर, 11 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में आगामी दीक्षांत समारोह के लिए स्वीकृति प्रदान की है। कुलपति प्रो. डॉ. मनोज दयाल से राजभवन में सौजन्य भेंट में विश्वविद्यालय शैक्षणिक विकास, शोध और विस्तार गतिविधियों सहित दीक्षांत समारोह पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी को दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि आमंत्रण पर कुलाधिपति श्री रमेन डेका ने सहमति व्यक्त की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री की उपस्थिति से विद्यार्थियों को नई प्रेरणा मिलेगी। कुलाधिपति श्री रमेन डेका ने महाराष्ट्र के दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों- महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा एवं गोंडवाना विश्वविद्यालय, गढ़चिरौली के साथ हुए एमओयू के लिए कुलपति प्रो. दयाल को बधाई दी। 

कुलपति प्रो. दयाल ने कुलाधिपति को अवगत कराया कि वर्धा विश्वविद्यालय से हुए एमओयू में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष की विरासत को समर्पित है। इसमें एआई एवं मीडिया शोध केंद्र के साथ संयुक्त शोध, हिंदी पत्रकारिता के डिजिटल आर्काइव, फैक्ट-चेकिंग, एआई और हिंदी भाषा में मीडिया नवाचार पर संयुक्त कार्य किया जाएगा। वहीं गोंडवाना विश्वविद्यालय, गढ़चिरौली से हुए एमओयू में छत्तीसगढ़ के गांवों में ग्रामीण पत्रकारिता, विकास पत्रकारिता, आदिवासी संस्कृति, वन और पर्यावरण पत्रकारिता पर संयुक्त शोध के नए अवसर निर्मित होंगे। दोनों विश्वविद्यालय ग्रामीण संवाददाताओं के प्रशिक्षण, विद्यार्थियों के एक्सचेंज कार्यक्रम, फील्ड आधारित शोध और सामुदायिक रेडियो के क्षेत्र में काम करेंगे।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि विश्वविद्यालयों के मध्य अंतर-राज्यीय अकादमिक सहयोग से न केवल विद्यार्थियों को लाभ होगा, बल्कि हिंदी पत्रकारिता, ग्रामीण विकास और एआई आधारित मीडिया शोध को भी नई दिशा मिलेगी। यह जानकारी केटीयू के कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने दी।

Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies