विश्वविद्यालय की कैंटीन में आग से मची अफरा-तफरी, महिला कर्मचारी बेहोश

विश्वविद्यालय की कैंटीन में आग से मची अफरा-तफरी, महिला कर्मचारी बेहोश

संदेश भारत, रायपुर।

भिलाई। स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कैंटीन में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा यूटिलिटी बिल्डिंग विश्वेश्वरैया भवन की कैंटीन में हुआ, जहां गैस सिलेंडर के लीकेज के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और विश्वविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।


महिला कर्मचारी बेहोश, अस्पताल में भर्ती

इस घटना में कैंटीन में काम कर रही एक महिला कर्मचारी बेहोश हो गई। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।

छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

हादसे के समय करीब 200 से अधिक इंजीनियरिंग छात्र क्लासरूम में मौजूद थे। आग लगते ही प्रशासन ने तुरंत पूरे ब्लॉक को खाली कराया। छात्रों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया और किसी भी बड़े हादसे को टाल दिया गया।

नेवई थाना क्षेत्र का मामला

यह पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि सुरक्षा के सभी उपाय किए जा रहे हैं और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

जांच के आदेश

विश्वविद्यालय प्रशासन ने आग लगने की घटना की जांच कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही कैंटीन और अन्य जगहों पर सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और फायर सेफ्टी सिस्टम की समीक्षा भी की जाएगी।


Author Praveen dewangan

Advertisement

संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies