छत्तीसगढ़ की पहली महिला IPS अधिकारी अंकिता शर्मा का ट्रांसफर, बनीं राजनांदगांव की नई SP

छत्तीसगढ़ की पहली महिला IPS अधिकारी अंकिता शर्मा का ट्रांसफर, बनीं राजनांदगांव की नई SP

संदेश भारत,रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को राज्य के सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कई जिलों में पुलिस अधीक्षकों के पदों पर बदलाव किए गए हैं।

आदेश के अनुसार, आईपीएस अंकिता शर्मा (बैच 2018) को पुलिस अधीक्षक सक्ती से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव बनाया गया है। अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ की पहली महिला IPS अधिकारी हैं जिन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपने साहसिक कार्यों से पहचान बनाई है।

इसके अलावा अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं —

मोहित गर्ग (2013 बैच) को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर नियुक्त किया गया है।

चन्द्रमोहन सिंह (2014 बैच) को एसपी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से निदेशक (ट्रेनिंग/ऑपरेशन), अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय रायपुर भेजा गया है।

यदुवली अक्षय कुमार (2018 बैच) को एसपी कोण्डागांव से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर बनाया गया है।

रत्ना सिंह (2019 बैच) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से एसपी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

प्रफुल्ल ठाकुर (2015 बैच) को सेनानी, 4वीं वाहिनी, छसबल माना रायपुर से एसपी सक्ती बनाया गया है।

पंकज चन्द्रा को सेनानी, 13वीं वाहिनी सशस्त्र बल, बांगो कोरबा से एसपी कोण्डागांव नियुक्त किया गया है।

गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को उनके नए पदों पर आगामी आदेश तक कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 24 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया।


Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies