4 महिलाएं, 11 युवक और जिस्म का काला खेल — पुलिस की रेड में बेनकाब हुआ पूरा रैकेट, नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग

4 महिलाएं, 11 युवक और जिस्म का काला खेल — पुलिस की रेड में बेनकाब हुआ पूरा रैकेट, नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग

संदेश भारत : फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से 4 महिलाओं सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, 21 मार्च की रात करीब 8:30 बजे पारस होटल के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। सूचना मिलते ही मक्खनपुर थाना पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर देह व्यापार होते हुए पाया, जिसे देखकर पुलिस टीम भी कुछ समय के लिए हैरान रह गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नगदी, कई मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। साथ ही, मौके से 6 मोटरसाइकिल भी जब्त (सीज) की गई हैं।


इस पूरे मामले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान कश्मीर और पारस नाम के दो आरोपी फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies