Khallari Ropeway Accident: कंपनी और 2 कर्मचारियों पर FIR, 8 घायल अस्पताल से डिस्चार्ज

Khallari Ropeway Accident: कंपनी और 2 कर्मचारियों पर FIR, 8 घायल अस्पताल से डिस्चार्ज

संदेश भारत : महासमुंद जिले में हुए खल्लारी मंदिर रोपवे हादसे के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर रोपवे संचालक कंपनी और दो कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने रोपवे एवं रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड के साथ-साथ स्थानीय कर्मचारी बीरबल जंघेल और रामेश्वर यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता की धारा 173 के अंतर्गत सेक्शन 289 एवं 125(ए) के तहत की गई है, जिसमें लापरवाही के आरोप शामिल हैं।


यह एफआईआर खल्लारी देवी ट्रस्ट द्वारा दर्ज करवाई गई है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए थे, जबकि एक महिला की दुखद मृत्यु हो गई। घायलों में से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। राहत की बात यह है कि 8 घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डिस्चार्ज होने वालों में हर्ष साहू, छायांस धावरे, हेमलाल नागेश्वर, कुलसी नागेश्वर, पूर्वी, रतन नागेश्वर, अमलेश और टिया शामिल हैं। बाकी 8 घायलों का इलाज अभी जारी है।

Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies