संदेश भारत रायपुर। आज 12 मई 2026, NSUI के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल के नेतृत्व में अंबेडकर चौक के पास केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan का पुतला दहन कर NEET परीक्षा में हुए पेपर लीक का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने NEET परीक्षा में सामने आए पेपर लीक, अनियमितताओं एवं परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर केंद्र सरकार और NTA के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हेमंत पाल ने कहा कि देशभर के लगभग 22.79 लाख विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में भाग लिया था। 3 मई 2026 को आयोजित परीक्षा के बाद 7 मई को पेपर लीक की खबरें सामने आईं और अंततः 12 मई 2026 को परीक्षा रद्द कर दी गई। यह देशभर के छात्रों और अभिभावकों के साथ बड़ा अन्याय है।
उन्होंने कहा कि लाखों छात्र दिन-रात मेहनत कर अपने भविष्य को संवारने का सपना देखते हैं, लेकिन सरकार की लापरवाही और परीक्षा प्रणाली की विफलता के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
NSUI ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
© Sandesh Bharat. All Rights Reserved.
Powered by Tivra Technologies