डीजल-पेट्रोल संकट और संगठन विस्तार पर शिवसेना UBT की बैठक, नांदघाट में जुटे तीन जिलों के पदाधिकारी

डीजल-पेट्रोल संकट और संगठन विस्तार पर शिवसेना UBT की बैठक, नांदघाट में जुटे तीन जिलों के पदाधिकारी

संदेश भारत, बेमेतरा : छत्तीसगढ़ शिवसेना,U,B,T, पार्टी के प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने जिला मुंगेली, भाटापारा, बेमेतरा, के शिव सैनिक की आवश्यक बैठक लिया उक्त बैठक बेमेतरा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रामचरण वर्मा के नेतृत्व में नांदघाट विश्राम गृह में बैठक रखा गया था 

चौहान ने बताया कि यह बैठक पार्टी के प्रमुख डॉ आनंद मल्होत्रा के आदेशन अनुसार किया गया चौहान ने तीनों जिला के प्रभारी को सख्त आदेश निर्देश दिया है की आने वाले2027 विधानसभा चुनाव से पहले अपने अपने जिला में सदस्यता अभियान तेज कीजिए किया जाए ताकि पार्टी का विस्तार ज्यादा से ज्यादा हो सके यह सख्त चेतावनी दी है आगे चौहान ने यह भी कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी का छत्तीसगढ़ प्रदेश में बहुमत लाना है और विजय हासिल करना है इसके लिए सभी सैनिकों को अपने-अपने जिलों में आम जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर हमेशा शासन प्रशासन को अवगत कराते रहना आगे चौहान ने यह भी कहा कि अभी छत्तीसगढ़ प्रदेश में डीजल पेट्रोल की समस्याओं को लेकर किसान जूझ रहे हैं समय पर डीजल पेट्रोल नहीं मिल रहा है जबकि प्रत्येक जिला के जिला प्रशासन किसान कृषि कार्य हेतु समस्त किसान के ट्रैक्टरों में पर्याप्त मात्रा में डीजल देने के लिए पेट्रोल पंप संचालक को आदेशित करें ताकि किसान कृषि कार्य में डीजल पेट्रोल के नाम से कार्य अभिलंब ना हो इन्हीं के साथ आगे चौहान ने कहा कि अभी वर्तमान छत्तीसगढ़ प्रदेश व जिला बेमेतरा में छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन के आदेशन अनुसार समस्त जिला मुख्यालय जिला प्रशासन के द्वारा सुशासन त्यौहार मुहीम चलाया जा रहा है जहां उक्त किसान मजदूर,व आम जनता अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन निवेदन किया जा रहा है इस पर भी पार्टी के समस्त शिव सैनिक पदाधिकारी को भी सहयोग करने की बात कही है आज की बैठक प्रमुख रूप से पार्टी के प्रदेश महासचिव, दाऊ राम चौहान, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रामचरण वर्मा, प्रदेश सचिव मन हरण, भाटापारा, बलौदा बाजार, जिला सचिव गंगोत्री साहू, जागेश्वरी जिला मुंगेली जिला सचिव भानु यादव, गोपी जिला बेमेतरा नवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष नारायण वर्मा, जिला सचिव कुलदीप आडिल, बुधारू, बाबूलाल साहू, जोहन, महेश एवं समस्त शिव सैनिक उक्त बैठक में उपस्थित रहा !

Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies