संदेश भारत , बेमेतरा। जिले के बेरला स्थित मंडी प्रांगण में शुक्रवार को जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 2026-27 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें पाठ्यपुस्तकों और शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक दीपेश साहू और ईश्वर साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ भोजन भी किया और "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
© Sandesh Bharat. All Rights Reserved.
Powered by Tivra Technologies