संदेश भारत रायपुर। राजधानी रायपुर में अघोषित बिजली कटौती, बढ़ते बिजली बिल और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रांसफार्मर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ ट्रांसफार्मर की पूजा की। कांग्रेस नेताओं ने प्रतीकात्मक रूप से प्रार्थना की कि प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती बंद हो, उपभोक्ताओं को राहत मिले और बिजली बिल कम आए।
कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेशभर में लगातार बिजली कटौती, महंगी बिजली दरें, लो-वोल्टेज की समस्या और सोलर बिजली की कम खरीद दरों से आम जनता परेशान है। पार्टी ने सरकार से बिजली व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की।
© Sandesh Bharat. All Rights Reserved.
Powered by Tivra Technologies