मुंगेली में पेयजल संकट को लेकर शिवसेना का PHE विभाग पर घेराव, 10 दिन का अल्टीमेटम

मुंगेली में पेयजल संकट को लेकर शिवसेना का PHE विभाग पर घेराव, 10 दिन का अल्टीमेटम

संदेश भारत मुंगेली। मुंगेली जिले में पेयजल समस्या और PHE (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) विभाग की कथित लापरवाही के विरोध में शिवसेना (UBT) ने विभाग का घेराव कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने किया।

दाऊ राम चौहान ने बताया कि पार्टी ने पहले भी जनहित, पेयजल संकट और आम जनता की समस्याओं को लेकर कई बार आवेदन के माध्यम से विभाग का ध्यान आकर्षित किया था, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग जिले में सुचारू पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रहा है।


शिवसेना के जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में PHE कार्यालय पहुंचे और विभाग का घेराव कर तत्काल पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया था।


घेराव के दौरान PHE अधिकारियों ने पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए 10 दिन का समय मांगा, जिसके बाद शिवसेना ने ज्ञापन सौंपा। दाऊ राम चौहान ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर जिले में पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो शिवसेना उग्र आंदोलन, मशाल जुलूस और अन्य लोकतांत्रिक विरोध कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग और शासन-प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान, मुंगेली जिला प्रमुख संतोष साहू, जिला सचिव भानु निषाद, बेमेतरा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष रामचरण वर्मा, विधानसभा प्रमुख डोमेन्द्र राजपूत, राजू गौंटिया, मोहन यादव, राजू यादव सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।

Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies