BIG BREAKING: करगी रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के 5 डिब्बे बेपटरी,बड़ा रेल हादसा टला,देखें VIDEO....

BIG BREAKING: करगी रोड स्टेशन पर मालगाड़ी के 5 डिब्बे बेपटरी,बड़ा रेल हादसा टला,देखें VIDEO....

संदेश भारत,बिलासपुर। बिलासपुर जिले के करगी रोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेपटरी हुए डिब्बों के नीचे जेसीबी मशीन का बकेट फंसा हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे के तकनीकी अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। 

घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल करने और रेल परिचालन सामान्य करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। वहीं, मालगाड़ी के डिब्बे बेपटरी होने के कारणों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Author lusika sahu
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies