BREKING NEWS : सरकारी स्कूल में कक्षा के दौरान छत गिरी, बाल-बाल बचे मासूम....

BREKING NEWS : सरकारी स्कूल में कक्षा के दौरान छत गिरी, बाल-बाल बचे मासूम....

संदेश भारत बेमेतरा। जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खमरिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत दर्री के आश्रित ग्राम गुवारा स्थित प्राथमिक शाला में छत गिरने से कई मासूम बच्चे घायल हो गए। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों की जर्जर स्थिति और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हादसे के बाद कांग्रेस ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिस विद्यालय में बच्चों का भविष्य सुरक्षित होना चाहिए, वहीं उनकी जान खतरे में पड़ रही है, जो बेहद चिंताजनक है।


कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वह लंबे समय से बेमेतरा जिले के जर्जर स्कूल भवनों, शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों की सुरक्षा के मुद्दे को लगातार उठाती रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और सरकार ने समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए। यदि स्कूल भवनों की समय पर जांच और मरम्मत कराई गई होती, तो इस तरह की घटना टाली जा सकती थी।

पार्टी ने सरकार से हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा जिले के सभी जर्जर स्कूल भवनों का तत्काल सर्वे कर आवश्यक मरम्मत या पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। साथ ही घायल बच्चों के समुचित उपचार और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है | 

Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies