संदेश भारत,गरियाबंद । महासमुंद-राजिम मार्ग पर फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के सरगी नाला में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना और सड़ी-गली अवस्था में होने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर फिंगेश्वर थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस हत्या, हादसा और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
© Sandesh Bharat. All Rights Reserved.
Powered by Tivra Technologies