संदेश भारत दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग (छत्तीसगढ़) के गणित विषय की शोधार्थी श्रीमति लीना रावटे की पीएच.डी. की मौखिक परीक्षा (Viva-Voce) दिनांक 09 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
शोधार्थी का शोध विषय "Common Fixed Point Theorems in Various Topological Spaces" है। यह शोधकार्य डॉ. ए. के. मिश्रा, प्राचार्य, डी.आर.एस. शासकीय महाविद्यालय, रानीतराई, दुर्ग के निर्देशन तथा डॉ. राकेश तिवारी, गणित विभाग, शासकीय वी.वाई.टी. स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग के सह-निर्देशन में पूर्ण किया गया। इस शोध का शोध केन्द्र शासकीय वी.वाई.टी. स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग तथा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग रहा।
अपने शोध के निष्कर्ष प्रस्तुत करते हुए शोधार्थी ने बताया कि यह शोध विभिन्न टोपोलॉजिकल स्पेस में Common Fixed Point Theorems का अध्ययन करता है। इन सिद्धांतों के माध्यम से वास्तविक जीवन की अनेक जटिल समस्याओं को गणितीय मॉडल में परिवर्तित कर उनके प्रभावी एवं सटीक समाधान प्राप्त किए जा सकते हैं। यह शोध गणित एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेगा।
मौखिक परीक्षा के बाह्य परीक्षक के रूप में डॉ. सी. के. मिश्रा, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, गणित एवं सांख्यिकी विभाग, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या (उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहे। उन्होंने शोधकार्य का गहन मूल्यांकन करते हुए इसे उच्च स्तरीय, मौलिक एवं शोधपरक बताते हुए शोधार्थी के कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर पीएच.डी. सेल के सदस्य डॉ. हेमंत साव, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के गणित संकाय के डॉ. जयनेन्द्र कुमार श्रीवास एवं डॉ. श्रद्धा राजपूत भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने शोधार्थी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दीं।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय तिवारी ने शोधार्थी को बधाई देते हुए कहा कि यह शोध विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई दिशा प्रदान करेगा तथा गणित के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देगा।
शासकीय वी.वाई.टी. स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अजय कुमार सिंह ने भी शोधार्थी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और भावी शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री भूपेन्द्र कुलदीप ने भी शोधार्थी को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
अंत में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय परिवार ने शोधार्थी सुश्री लीना रावटे को पीएच.डी. उपाधि प्राप्ति पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
© Sandesh Bharat. All Rights Reserved.
Powered by Tivra Technologies