संदेश भारत, सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बसदेई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
शिवप्रसाद नगर रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
मामला बसदेई थाना क्षेत्र के शिवप्रसाद नगर रेलवे ट्रैक का है। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवक का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पहचान कराने में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थाना क्षेत्रों और गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
ट्रेन से गिरने की आशंका, हर पहलू से जांच
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की जबलपुर जाने वाली ट्रेन से गिरने के कारण मौत हुई होगी। हालांकि पुलिस आत्महत्या, हादसा और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
© Sandesh Bharat. All Rights Reserved.
Powered by Tivra Technologies