संदेश भारत, दुर्ग | शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के गणित विभाग द्वारा 22 अगस्त 2026 को एम.एससी. गणित प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ए. के. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, निरंतर अध्ययन एवं अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. पद्मावती ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें गणित के प्रति जिज्ञासा, तार्किक चिंतन एवं शोध की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रो. राकेश तिवारी ने कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा विद्यार्थियों को विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। प्रो. प्राची सिंह ने कार्यक्रम के संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया और विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें विभागीय गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर विभाग के डॉ. शोभा रानी, डॉ. निधि शर्मा, डॉ. स्वाति मेने, डॉ. आभा साहू एवं श्रीमती बिजमा कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को एम.एससी. पाठ्यक्रम, अध्ययन की प्रभावी रणनीतियों तथा आगे के शैक्षणिक एवं शोध अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभाग के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराते हुए उनके नए शैक्षणिक सफर की सकारात्मक एवं आत्मविश्वासपूर्ण शुरुआत सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा।
© Sandesh Bharat. All Rights Reserved.
Powered by Tivra Technologies