संदेश भारत, रायपुर | कांकेर सांसद भोजराज नाग के कथित वायरल बयान, जिसमें उन्होंने नींबू काटकर बारिश रोकने की बात कही, पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि यदि नींबू काटने से बारिश रुक सकती है, तो उसी तरह महंगाई, पेट्रोल-डीजल और शक्कर की कीमतें भी कम कर दी जाएं तथा बिजली बिल भी घटा दिए जाएं।
बैज ने भाजपा की दो दिवसीय समन्वय बैठक पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार और संगठन के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने मंत्रियों के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि कई मंत्री जनता के मुद्दों पर विफल रहे हैं।
इसके अलावा, स्कूली छात्रों के आंदोलन का जिक्र करते हुए बैज ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षक, किताबें और बुनियादी सुविधाओं की कमी है तथा सरकार शिक्षा व्यवस्था सुधारने में असफल रही है।
© Sandesh Bharat. All Rights Reserved.
Powered by Tivra Technologies