Breaking News : ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादियों का बड़ा डंप बरामद, हथियार-IED और क्लेमोर माइन जब्त

Breaking News : ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादियों का बड़ा डंप बरामद, हथियार-IED और क्लेमोर माइन जब्त

संदेश भारत, जगदलपुर | ओडिशा के मलकानगिरी जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा के वन क्षेत्र से एक बड़ा माओवादी डंप बरामद किया है। डिस्ट्रिक्ट वॉलंटियर फोर्स (DVF) ने सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, आईईडी, क्लेमोर माइन और अन्य माओवादी सामग्री जब्त की।


आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली सूचना के आधार पर मथिली थाना क्षेत्र के चेरकोटला, किर्मिती, कोटवापादर और कडाभाटा के जंगलों में अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने तीन देसी बंदूकें, 5, 3 और 2 किलो वजन के कई आईईडी, दो क्लेमोर माइन, कोडेक्स वायर, माओवादी बैनर सहित अन्य सामग्री बरामद की।

बरामद सामग्री को सुरक्षित कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा का यह क्षेत्र लंबे समय से माओवादी गतिविधियों के लिए संवेदनशील रहा है। डंप की बरामदगी को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है और इलाके में सर्च ऑपरेशन तथा सुरक्षा व्यवस्था और तेज कर दी गई है।


Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies