संदेश भारत ,रायपुर | छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल को कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में अदालत से राहत नहीं मिली है। हिंदू धर्म और भगवान शिव को लेकर फेसबुक पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद दर्ज मामले में दायर उनकी जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी।
सुनवाई के दौरान भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से जमानत याचिका का विरोध किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने याचिका निरस्त कर दी। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
© Sandesh Bharat. All Rights Reserved.
Powered by Tivra Technologies