रक्षाबंधन से पहले मिलावट पर बड़ा एक्शन: 16.3 कुंतल संदिग्ध खाद्य पदार्थ नष्ट, 20 लाख का पनीर-खोया जब्त

रक्षाबंधन से पहले मिलावट पर बड़ा एक्शन: 16.3 कुंतल संदिग्ध खाद्य पदार्थ नष्ट, 20 लाख का पनीर-खोया जब्त

संदेश भारत, लखनऊ | रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। 25-26 अगस्त की रात टोल नाकों, हाईवे और प्रमुख मार्गों पर चलाए गए विशेष अभियान में 97 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 28 वाहनों में संदिग्ध और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थ मिले।


अभियान के दौरान 35 नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि लगभग 16.3 कुंतल खाद्य पदार्थ, जिनकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है, नष्ट कराए गए। इनमें पनीर, खोया, दूध, नमकीन और मिल्क केक जैसी मिठाइयां शामिल हैं।

विभाग ने मथुरा, मेरठ, अलीगढ़, बागपत, कानपुर, गोरखपुर, नोएडा और अन्य जिलों में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में पनीर, खोया और दूध नष्ट कराया। कुछ मामलों में खाद्य पदार्थों में रसायनों के इस्तेमाल की भी आशंका जताई गई है।

खाद्य विभाग ने बताया कि त्योहारी सीजन में सप्लाई चेन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies