Breaking News : बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Breaking News : बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्वाइन फ्लू (H1N1) के 7 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। इनमें से 5 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 2 मरीजों का इलाज शहर के अपोलो अस्पताल में जारी है। भर्ती मरीजों में 75 वर्षीय महिला भी शामिल हैं, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। एक मरीज की रायपुर ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आई है।


स्वास्थ्य विभाग ने CIMS, जिला अस्पताल, PHC और CHC स्तर पर निगरानी बढ़ा दी है। अस्पतालों को संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और इलाज के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग संक्रमण के संभावित स्रोतों और मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies