दुर्ग | छत्तीसगढ़ के दुर्ग में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता 61 वर्षीय प्रदीप कुमार सिंघानिया साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने WhatsApp पर पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर एक APK फाइल भेजी। फाइल खोलने और मांगी गई जानकारी भरने के कुछ ही घंटों बाद उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 8.23 लाख रुपये निकाल लिए गए।
घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और बैंक से संपर्क कर अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। खुर्सीपार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS और IT एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड या ओपन न करें।
© Sandesh Bharat. All Rights Reserved.
Powered by Tivra Technologies