रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा: बहन की अस्थियां विसर्जित करने गया युवक नदी में डूबा, खोज जारी

रक्षाबंधन के दिन बड़ा हादसा: बहन की अस्थियां विसर्जित करने गया युवक नदी में डूबा, खोज जारी

बहन  की अस्थियां विसर्जित करने गया युवक खारुन नदी में डूबा, तलाश जारी

रायपुर, 28 अगस्त। राजधानी रायपुर के महादेव घाट में रक्षाबंधन के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। बहन की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे 35 वर्षीय युवक युधिष्ठिर सारंग खारुन नदी में डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार, रायपुरा के सतनामी पारा निवासी युधिष्ठिर सारंग अपनी बहन की अस्थियां विसर्जित करने परिवार के साथ महादेव घाट पहुंचे थे। धार्मिक रीति-रिवाज पूरे करने के बाद वे नदी में स्नान करने उतरे। इसी दौरान तेज बहाव और एनीकट के नीचे बने भंवर की चपेट में आने से वे गहरे पानी में डूब गए।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है, हालांकि खबर लिखे जाने तक उनका पता नहीं चल सका था।

इस दर्दनाक घटना से परिवार में शोक का माहौल है। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर हुई इस दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies