संदेश भारत , बेरला। छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ, विकासखंड बेरला द्वारा स्कूल सफाई कर्मचारियों के ग्रीष्मकालीन (मई-जून 2026) मानदेय भुगतान की मांग को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बेरला को ज्ञापन सौंपा गया।
संघ ने ज्ञापन में बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी सफाई कर्मचारियों द्वारा विद्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई, पेड़-पौधों की देखरेख, पानी की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक कार्य किए जाते हैं। इसके बावजूद उन्हें उक्त अवधि का मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने मांग की कि मई-जून 2026 का लंबित मानदेय शीघ्र जारी किया जाए।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष शशिभूषण देवांगन, ब्लॉक संरक्षक नरेन्द्र साहू, ब्लॉक सचिव पवन साहू, बालोद जिला अध्यक्ष राकेश कुमार कलिहारी, ब्लॉक साजा अध्यक्ष संतोष पटेल सहित ब्लॉक बेरला के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अजय यादव, रामविलास साहू, हेमलाल साहू, संतू यादव, रामकुमार बंजारे, नागेन्द्र नेताम, संतराम यादव, फत्ते साहू, लक्ष्मीनाथ, संतोष, तुला राम साहू, ज्योति जांगड़े, हेमिन साहू, विशाखा देशलहरे, माया पुरेना, पूर्णिमा वर्मा, नेमीन वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संघ ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका लंबित मानदेय जल्द से जल्द जारी किया जाए, ताकि कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिल सके।
© Sandesh Bharat. All Rights Reserved.
Powered by Tivra Technologies