संदेश भारत , कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के गोविंदपुर इलाके में भालुओं की बढ़ती आवाजाही से लोगों में दहशत का माहौल है। बीती रात एक भालू भोजन की तलाश में एक मकान के अंदर घुस गया। घर में खाने की तलाश करने के बाद वह कुछ देर तक वहीं आराम करता रहा। इस दौरान परिवार के सदस्य डर के कारण घर के अंदर ही सुरक्षित स्थान पर छिपे रहे।
परिजनों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भालू घर के भीतर बेफिक्र होकर घूमता और आराम करता दिखाई दे रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गोविंदपुर क्षेत्र में भालुओं का रिहायशी इलाकों में आना लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे पहले भी कई घरों के दरवाजे तोड़कर भालू भोजन की तलाश में घुस चुके हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से मांग की है कि भालुओं को आबादी वाले इलाकों से दूर रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
© Sandesh Bharat. All Rights Reserved.
Powered by Tivra Technologies