Breaking News : 'जातिवाद की चाय' पोस्टर पर सियासी संग्राम: BJP के निशाने पर कांग्रेस, धनेंद्र साहू का पलटवार

Breaking News : 'जातिवाद की चाय' पोस्टर पर सियासी संग्राम: BJP के निशाने पर कांग्रेस, धनेंद्र साहू का पलटवार

संदेश भारत रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर पोस्टर वॉर छिड़ गया है। भाजपा ने सोशल मीडिया पर 'जातिवाद की चाय' शीर्षक से एक पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर जातिगत भेदभाव और नेताओं के बीच कथित भेदभाव का आरोप लगाया है। पोस्टर सामने आते ही कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

BJP ने पोस्टर के जरिए साधा निशाना

भाजपा छत्तीसगढ़ की ओर से जारी पोस्टर में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के सामने 'जातिवाद की चाय' नाम की काल्पनिक चाय दुकान दिखाई गई है। पोस्टर में राहुल गांधी को चाय परोसते हुए दर्शाया गया है, जबकि कांग्रेस नेताओं को अलग-अलग तरह के कप दिए गए हैं। पोस्टर में तंज कसते हुए लिखा गया है कि कांग्रेस में "हैसियत देखकर कप और व्यवहार बदलते हैं।"

धनेंद्र साहू का पलटवार

भाजपा के पोस्टर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है और इसी वजह से इस तरह के निराधार आरोप लगा रही है। साहू ने आरोप लगाया कि जातिवाद की राजनीति भाजपा और आरएसएस करते हैं, इसलिए उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए।

पोस्टर वॉर से गरमाई सियासत

'जातिवाद की चाय' पोस्टर के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा जहां पोस्टर के जरिए कांग्रेस पर निशाना साध रही है, वहीं कांग्रेस इसे भाजपा की राजनीतिक बौखलाहट और ध्यान भटकाने की कोशिश बता रही है। इससे प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies