छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में पहुंचा स्वाइन फ्लू, 15 नए मरीज मिले; रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में पहुंचा स्वाइन फ्लू, 15 नए मरीज मिले; रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ चुके हैं। गुरुवार को राज्य में 15 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिनमें सबसे ज्यादा 7 मरीज रायपुर से मिले हैं।

नए मामलों में दुर्ग से 5 मरीज, जबकि कोरबा, महासमुंद और राजनांदगांव से 1-1 मरीज सामने आए हैं।


जनवरी से अब तक 176 मरीज

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 176 मरीज मिल चुके हैं। रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां अब तक 73 मरीज सामने आए हैं। इनमें फिलहाल 7 मरीज सक्रिय हैं।

प्रदेश में इस समय कुल 45 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 11 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 34 मरीजों का अस्पतालों में उपचार जारी है।

अब तक किसी मरीज की मौत नहीं

राहत की बात यह है कि उपलब्ध सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में स्वाइन फ्लू से अब तक किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और अस्पतालों में उपचार व्यवस्था भी जारी है।

विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies