संदेश भारत रायपुर। रायपुर नगर निगम ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को शहर में मांस-मटन की बिक्री और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। आदेश में स्पष्ट किया गया था कि होटल, कैफे और रेस्टोरेंट में भी मांसाहारी खाद्य पदार्थ बेचने या परोसने की अनुमति नहीं होगी। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जब्ती और नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई थी।
संदेश भारत न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्टिंग में प्रतिबंध के बावजूद शहर के कई प्रतिष्ठानों में नॉनवेज बिरयानी की बिक्री होती मिली। ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में बिक्री देखी गई, उनमें शामिल हैं:
नगर निगम के आदेश के अनुसार इन प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध के दिन मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री और परोसना प्रतिबंधित था। इसके बावजूद बिक्री जारी रहने से निगम की निगरानी व्यवस्था और आदेश के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस मामले पर रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने कहा कि "जो भी नियमों का पालन नहीं कर रहा है, उसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"
अब निगाहें इस बात पर हैं कि नगर निगम जांच के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है और प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर कब तक कार्रवाई होती है।
© Sandesh Bharat. All Rights Reserved.
Powered by Tivra Technologies