शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रतिनिधि मंडल ने मातोश्री मुंबई में राष्ट्रीय संगठन से की मुलाकात

शिवसेना छत्तीसगढ़ प्रतिनिधि मंडल ने मातोश्री मुंबई में राष्ट्रीय संगठन से की मुलाकात

संदेश भारत रायपुर/मुंबई। शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई स्थित मातोश्री पहुंचकर पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे, राष्ट्रीय सचिव विनायक राऊत, सांसद अरविंद सावंत, सांसद अनिल देसाई सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव दाऊराम चौहान सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।

प्रदेश महासचिव दाऊराम चौहान ने बताया कि मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों की विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को दी गई। इस दौरान उद्धव ठाकरे एवं अन्य नेताओं ने प्रदेश में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए प्रतिनिधिमंडल का मार्गदर्शन किया।

बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व ने शिवसेना के विचारों और उद्देश्यों को प्रदेश के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि शिवसैनिक हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों पर चलते हुए 80 प्रतिशत समाज सेवा और 20 प्रतिशत राजनीति के सिद्धांत के साथ कार्य करें, ताकि छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित किया जा सके और आम जनता के हक एवं अधिकारों की प्रभावी रक्षा हो।

प्रतिनिधिमंडल में त्र्यंबक खरकाटे, प्रेम शंकर महिलांगे, शिव लिंमजे, संतोष मधुकर, चंद्रमौली मिश्रा, चतुर्भुज महानंद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies