BREAKING NEWS : सुकमा में जंगल में भालू का हमला, मवेशी चराने गए दो ग्रामीण घायल; इलाके में दहशत

BREAKING NEWS : सुकमा में जंगल में भालू का हमला, मवेशी चराने गए दो ग्रामीण घायल; इलाके में दहशत

संदेश भारत, सुकमा। जिले के पालामडगू गांव के पास जंगल में मवेशी चराने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। घटना में दोनों ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, पालामडगू गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर जंगल में दोपहर लगभग 2:30 बजे पोडीयाम मुड़ा (30 वर्ष) और कवासी हिड़मा (लगभग 50 वर्ष) मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सामने भालू आ गया और दोनों पर हमला कर दिया।

दोनों घायल ग्रामीण पालामडगू के पटेलपारा, थाना पोलमपल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने स्थानीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों में जंगल क्षेत्र को लेकर चिंता बढ़ गई है।





Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies