छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद व्यापमं का फैसला

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद व्यापमं का फैसला

संदेश भारत,रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली सहायक शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने यह निर्णय हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर 2026 के आदेश के पालन में लिया है।

कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा आयोजित की जानी थी। परीक्षा की तैयारियों के तहत 10 अक्टूबर को गोपनीय सामग्री के वितरण की प्रक्रिया भी प्रस्तावित थी।



हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया गया फैसला

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दायर प्रकरण WPS No. 6783 of 2026 में 9 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के पालन में परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही परीक्षा की गोपनीय सामग्री के वितरण से संबंधित बैठक भी स्थगित कर दी गई है।

कर्मचारी चयन मंडल ने संबंधित जिलों के नोडल अधिकारियों को पत्र जारी कर परीक्षा स्थगित होने की सूचना दी है और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट

फिलहाल 11 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की नई तारीख के संबंध में आधिकारिक सूचना जारी होने पर अभ्यर्थियों को कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखना चाहिए।

Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies