संदेश भारत अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित नंदिनी निकेतन में 2 एवं 3 नवंबर 2026 को आयोजित उत्तर प्रदेश छात्र संसद में दिल्ली विश्वविद्यालय के इंग्लिश ऑनर्स के छात्र एवं अमेठी, उत्तर प्रदेश निवासी चट्टान सिंह ने पार्लियामेंट्री डिबेट में दमदार प्रदर्शन कर अपनी वक्तृत्व कला और संसदीय कौशल का परिचय दिया।
देश के 20 राज्यों से200 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता वाले इस राष्ट्रीय आयोजन में युवाओं ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर संसदीय बहस के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान चट्टान सिंह ने प्रभावशाली अंदाज में अपनी बात रखते हुए सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
दिल्ली विश्वविद्यालय में इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई कर रहे चट्टान सिंह मूल रूप से अमेठी के निवासी हैं। छात्र संसद में उनकी सहभागिता ने युवा नेतृत्व, तार्किक क्षमता और लोकतांत्रिक संवाद के प्रति उनकी सक्रियता को प्रदर्शित किया।
उत्तर प्रदेश छात्र संसद जैसे मंच युवाओं को संसदीय परंपराओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। अयोध्या में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को अपने विचार रखने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
चट्टान सिंह की इस सहभागिता ने छात्र संसद में उनकी अलग पहचान बनाई।
© Sandesh Bharat. All Rights Reserved.
Powered by Tivra Technologies