Raipur Traffic Police Action: त्योहारों पर सख्ती, Drone से निगरानी और 100+ वाहन हटाए

Raipur Traffic Police Action: त्योहारों पर सख्ती, Drone से निगरानी और 100+ वाहन हटाए

संदेश भारत रायपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने शहर में सुगम यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। सदर बाजार, मालवीय रोड, जय स्तंभ चौक, पंडरी मार्केट, पुरानी बस्ती और भाठागांव सहित प्रमुख बाजार क्षेत्रों में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।


बाजारों में लगातार पेट्रोलिंग

प्रमुख बाजारों में यातायात पुलिस के अधिकारी और जवान लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। सड़क पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों को तत्काल हटवाया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों को आवागमन में परेशानी न हो।

नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई

नो-पार्किंग जोन और यातायात बाधित करने वाले स्थानों पर खड़े वाहनों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही क्रेन की मदद से नियम विरुद्ध खड़े वाहनों को हटाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 100 से अधिक वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाया जा चुका है।

ड्रोन कैमरों से बाजारों की निगरानी

यातायात प्रबंधन के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरों के जरिए प्रमुख बाजार क्षेत्रों की निगरानी कर रही है। इससे बाजारों में भीड़ और संभावित अव्यवस्था पर नजर रखी जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

नागरिकों से यातायात नियमों के पालन की अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है। सड़क पर बनी सफेद पट्टी के भीतर ही पार्किंग करने तथा नो-पार्किंग जोन और संकरे मार्गों पर वाहन खड़ा करने से बचने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने कहा कि त्योहारों के दौरान शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।

Author Praveen dewangan
संपर्क करें

RAIPUR, CHHATISGARH

+91 9926144192

sandeshbharat.enquiry@gmail.com

सोशल मीडिया

© Sandesh Bharat. All Rights Reserved. Powered by Tivra Technologies