संदेश भारत रायपुर। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र स्थित ग्राम गहिरा में 11 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री विष्णु महायज्ञ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने गहिरा गुरु आश्रम में पहुंचकर संत गहिरा गुरु जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद, उन्होंने यज्ञ में शामिल होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने संत गहिरा गुरु के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि गहिरा से उनका गहरा संबंध है, क्योंकि यह जगह संत गहिरा गुरु जी की जन्मस्थली और एक पवित्र धाम है। उन्होंने याद किया कि सांसद बनने के बाद उन्होंने गहिरा को गोद लिया था और यहां विकास कार्य किए थे, हालांकि कुछ कार्य अधूरे रह गए थे। अब मुख्यमंत्री के रूप में वह उन अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर पा रहे हैं।
दिनदहाड़े मिलिट्री ड्रेस में डकैती, 60 लाख रुपये की लूट!
मुख्यमंत्री ने संत गहिरा गुरु के योगदान की सराहना की, जिन्होंने सनातन धर्म के उत्थान और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों से मिलकर उन्हें मंगलमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
जीवोदय नगर अभनपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को बनाए रखते हुए विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है।
© Sandesh Bharat. All Rights Reserved.
Powered by Tivra Technologies